बालाघाट : ऑलंपिक में पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक लाकर देश को किया गौरान्वित :पाठक



ऑलंपिक में पुरूष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर नेहरू स्पोर्टिंग ने मनाई खुशी
बालाघाट/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय पुरूष हॉकी ने कांस्य पदक के लिए खेले गये मैच में जर्मनी को 5-4 से शिकस्त देकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। लगभग 41 साल के ऑलंपिक इतिहास में हॉकी के मेडल के सुखेपन को भरने वाली हॉकी टीम की इस सफलता पर हॉकी खिलाडिय़ों और खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। जिले में नेहरू स्पोर्टिंग क्लब ने भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर जमकर आतिशबाजी की और एकदूसरे का मुंह मीठा कर हॉकी में भारत को मिले कांस्य पदक पर खुशी जाहिर की। 

नेहरू स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष राजेश पाठक ने कहा कि ऑलंपिक में वर्षो की मेडल की मांग की आस को पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक से पूरा किया है और भविष्य के ऑलंपिक में हम जरूर स्वर्ण पदक हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांस्य पदक के लिए भारतीय हॉकी खिलाडिय़ों ने जर्मनी के खिलाफ एक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर मैच को जीतकर कांस्य पदक हासिल किया। यह देश और देशवासियों के लिए गौरव की बात है, 41 साल से ऑलंपिक में हॉकी में मेडल के सपने को भारतीय हॉकी टीम ने साकार किया है। जिसके लिए हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र है और हमें उम्मीद है कि भारतीय महिला हॉकी टीम भी कांस्य पदक भारत लाकर एक नया इतिहास रचेगी।  

नेहरू स्पोर्टिंग क्लब सचिव विजय वर्मा ने कहा कि 41 साल बाद ऑलंपिक में हॉकी को कांस्य पदक मिला है, ऑलंपिक में मेडल का सपना आज पूरा हो गया है। भारतीय टीम कांस्य पदक लेकर देश आ रही है, जिसके लिए टीम के सभी खिलाड़ी और उनके खेल तारीफे काबिल रहा। हमारी हॉकी टीम के खिलाडिय़ों ने ऑलंपिक में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जता दिया कि भारतीय हॉकी टीम यह ऑलंपिक किसी अंडरडॉग की तरह नहीं खेल रही थी। भले ही हमारी टीम ऑलंपिक में गोल्ड मेडल से चूक गई लेकिन ऑलंपिक में वर्षो से मेडल का सूनापन आज भर गया है।  

ऑलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के मकरंद अंधारे, तुषार मानकर, पूर्व अध्यक्ष अनिल धुवारे, ज्ञानचंद बाफना, ऋषभ वैद्य, प्रेम वैद्य, प्रकाश चतुरमोहता, किरणभाई त्रिवेदी, सुशील वर्मा, जसबीरसिंघ सौंधी, रमेश उईके, विनोद साव, सुब्रत रॉय, गोपाल वर्मा, ब्रजेश मिश्रा, चीनु गंगवानी, अरविंद जायसवाल, सुशील अग्रवाल, रमेश दीक्षित, वामन उईके, खुशाल वैद्य, संजय सिंह कछवाहा, युनुस खान (पापा खान), शफकत खान, श्री बाजपेयी सर, प्रमोद तिवारी, सुमित यादव, इकबाल मिर्जा और क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती फिरोजा खान ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

Post a Comment

أحدث أقدم