ओलंपिक : भारतीय पहलवान रवि दहिया ने जीता रजत पदक

टोक्यो। ओलंपिक में 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में भारतीय पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक जीत लिया है। रूस के पहलवान जावुर युगुऐव के विरुद्ध रवि ने काफी प्रयास किये मगर रूसी पहलवान के डिफेंस को नहीं तोड़ पाया। रवि दहिया 4-7 से गोल्ड मेडल मुकाबला हार गये। उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि जावुर युगुऐव दो बार के वर्ल्ड चैम्पियन हैं। रवि दहिया का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहरी गांव में हुआ है। 

Post a Comment

أحدث أقدم