भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने कजाखस्तान के पहलवान को कुश्ती स्पर्धा में चटायी धूल, रजत पक्का !


टोक्यो। भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने इतिहास रच दिया है। रवि कुमार बुधवार को यहां कुश्ती स्पर्धा के पुरूषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान के सानायेव नूरीस्लाम को हराकर टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे। हरियाणा के सोनीपत के रवि कुमार ने भारत का कम से कम रजत पदक पक्का किया। रवि कुमार शुरुआती मुकाबले में पिछड़ गए थे। वह 5-9 से पीछे चल रहे थे। आखिर में रवि ने विरोधी पहलवान की पीठ लगा दी, जिस कारण अंक कम होते हुए भी उन्हें विजयी घोषित किया गया। उनकी इस जीत से सोनीपत में जश्न का माहौल था।

Post a Comment

और नया पुराने