कल्याण सिंह के निधन को सीएम शिवराज ने बताया निजी क्षति, कैलाश-सिंधिया ने जताया दु:ख

नई दिल्ली/भोपाल/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। लंबे समय से बीमार चल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय ने दुख जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल्याण सिंह जी भारतीय संस्कृति के सच्चे पूजक एवं रक्षक थे. एक महान नेता और मैंने अपने अग्रज एवं मार्गदर्शक को खो दिया है। यह मेरी निजी क्षति है। सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे याद है कि जब मा. कल्याण सिंह जी ने श्रीराम मंदिर मामले में टिप्पणी की थी, तो कहा गया था कि यह कोर्ट ऑफ कंटेम्प्ट हो सकता है। उनका जवाब था कि अयोध्या करोड़ों लोगों की आस्था का तीर्थ स्थल है। मैं भी उनमें से एक हूं। श्रीराम मंदिर नहीं बना तो कंटेम्प्ट ऑफ गॉड होगा।

कल्याण सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। मेरी गहरी संवेदनाएं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

जबकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कल्याण सिंह के जाने से बेहद दुख हुआ है। कैलाश कहा कि उनका जीवन राम मय,राष्ट्रमय और संगठन मय था "राम-लला" उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि कल्याण सिंह जी समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनका समर्पण और सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم