बालाघाट : 2023 में कांग्रेस का सत्ता में आना तय : हिना कावरे


कांग्रेस के सम्मेलनों के आयोजनों से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप

बालाघाट। लामता में आयोजित कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष लांजी विधायक हिना कावरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता का भरपूर साथ मिलेगा जनता अब बीजेपी की रणनीति को भली भांति समझ गई है। बीजेपी हम दो हमारे दो की सरकार है। 2023 में कांग्रेस का सत्ता में आना तय है, फिर से मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक मधु भगत ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं और परसवाड़ा विधानसभा में हमारा प्रत्येक साथी जोरों से काम कर रहा है। हम संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत बनाने में काम कर रहे हैं ।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश सह प्रभारी सीपी मित्तल और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बालाघाट जिला प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में परसवाड़ा विधानसभा पूर्व विधायक मधु भगत के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जैन स्थानक भवन लामता में आयोजित किया गया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से कार्यकर्ता पहुंचे और सभी कार्यकर्ताओं से मंच के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान करने की ओर विशेष ध्यान दिया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान से लेकर कांग्रेस पार्टी अपना संगठन को मंडल स्तर से लेकर बूथ लेवल तक मजबूत बनाने में लगी हुई है। इस विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा से निराश होकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 

2018 में प्रदेश की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर जाने के बाद से कांग्रेस पार्टी फुल एक्शन में आ गई है। कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मैदान पर उतर गए हैं। उनकी कार्यशैली को देखते हुए लगता है 2023 में कांग्रेस कांग्रेस सत्ता में आ सकती है। कांग्रेस के सम्मेलनों के आयोजनों से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप है। बालाघाट जिले की विधानसभा परसवाड़ा में कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला।  

कार्यक्रम में हिना कावरे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक लांजी, विश्वेश्वर भगत जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बालाघाट, विशाल बिसेन रबता कांग्रेस कमेटी, जुगल शर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, प्रमोद ठाकरे लॉक चांगोटोला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, नवीन चौधरी कांग्रेस कमेटी लॉक अध्यक्ष हट्टा, अनूप सिंह बैंस सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم