लांजी विधायक हिना कावरे पर अपमानजनक टिप्पणी, कार्रवाई की मांग



वारासिवनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों के द्वारा थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी को ज्ञापन सौंपकर मध्य प्रदेश विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष वर्तमान लांजी विधायक सुश्री हिना कावरे पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विनोद मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि 24 सितंबर को वारासिवनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसियों सहित पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं वर्तमान लांजी विधायक सुश्री हिना कावरे ने उपस्थित होकर अपने उद्गार व्यक्त किए थे। जिसमें हिना कावरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और कार्यों के प्रति ऊर्जा का संचार करने के लिए संबोधित किया | साथ ही वारासिवनी विधानसभा की राजनीति किसी से छुपी नहीं है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने की मंशा से अपना पूरा संबोधन दिया। जिसको कार्यकर्ताओं के द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसमें यह वीडियो व्हाट्सएप एप के प्रश्न चिन्ह ग्रुप में भी डाला गया था। जिसमें सरकार को समर्थन दे रहे वारासिवनी के निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल के मीडिया प्रभारी विनोद मिश्रा भी भी जुड़े हुए हैं।  प्रश्न चिन्ह ग्रुप में वीडियो को लेकर चर्चा चल रही थी तभी मध्य प्रदेश विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे के संबोधन पर विनोद मिश्रा के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए संबोधित किया जो एक अपमानजनक टिप्पणी है। 

सोशल मीडिया पर इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी पर विधायक प्रदीप जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि विनोद मिश्रा को समझाने की कोशिश की गई मगर किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुए और ना ही अपनी गलती मानते हुए माफी भी नहीं मांगी। वर्तमान जनप्रतिनिधि जिसका मध्य प्रदेश की राजनीति में अच्छा खासा प्रभाव ह।  जिनके पिता कांग्रेस की सरकार में मंत्री पद पर रह चुके हैं। और अपने कार्यकाल के दौरान नक्सली वारदात में शहीद हुए थे इस तरह एक शहीद की पुत्री और एक प्रदेश स्तर की जनप्रतिनिधि पर वर्तमान विधायक प्रदीप जायसवाल के मीडिया प्रभारी के द्वारा अशोभनीय टिप्पणी अपमानजनक है। जिसने एक शहीद परिवार और समस्त कांग्रेस कमेटी के लोगों की भावनाएं आहत हुऐं और अपमान हुआ है। 

इस मामले में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विनोद मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाए।

इनका कहना है 

 

इस मामले में विधायक प्रदीप जायसवाल का कोई लेना देना नहीं - विनोद मिश्रा 

विनोद मिश्रा लगभग डेढ़ महीने पूर्व वह रजेगांव गए थे, जहां पर उन्हें कुछ व्यक्तिगत कार्य था, जिसके लिए उनके द्वारा लांजी क्षेत्र की विधायक सुश्री हिना कावरे से फोन पर संपर्क कर मदद मांगी थी। जिस पर सुश्री हिना कावरे ने कहा  कि वारासिवनी विधायक प्रदीप जायसवाल अगर कहेंगे तो ही आपका काम करेंगी। इसके बाद वह वापस वारासिवनी आ गए। जिसको लेकर उनके मन में सुश्री हिना कावरे के प्रति आक्रोश था। श्री मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो शब्द का प्रयोग किया गया है, वह आहत होकर लिखा गया और यह सामान्य शब्द है परंतु सोशल मीडिया पर ऐसा उन्हें नहीं लिखना था, जो गलती हुई है। विधायक जायसवाल के मीडिया प्रभारी के पद से एक माह पूर्व हो चुका हूँ। अभी विधायक प्रदीप जायसवाल का मीडिया प्रभारी कोई और है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया उन्होंने स्वयं दी थी। इसमें विधायक प्रदीप जायसवाल या किसी और की कोई जिम्मेदारी नहीं है।  

जांच की जारी
कांग्रेसी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणाी को लेकर थाने में ज्ञापन सौंपा गया है। इस मामले में जांच की जा रही है।
कैलाश सोलंकी, थाना प्रभारी, वारासिवनी

Post a Comment

और नया पुराने