पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे से पंजाब कांग्रेस में राजनीतिक बवंडर तेज




नई दिल्ली। हाल ही में पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा सिद्धू ने एक पत्र के माध्यम से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया है।

नवजोत ने लिखा है कि पंजाब के भविष्य से मैं कोई समझौता नहीं कर सकता हूं। मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं। एक बार फिर से कुछ दिनों बाद ही पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें चुनाव के बाद बढ़ गई है। कांग्रेस ने ही सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी थी।

नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच कई महीनों से रार ठनी थी। पिछले दिनों कैप्टन को अपने सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था और आलाकमान के सामने सरेंडर करना पड़ा था।

इसके बाद कांग्रेस ने अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए दलित कार्ड खेलकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है। पिछले दिनों चन्नी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता और नए चेहरे को मौका दिया गया। इससे सिद्धू खुश नहीं माने जा रहे थे। 

Post a Comment

और नया पुराने