नरसिंहपुर : कलेक्टर ने जन समस्या निवारण शिविर में सुनी लोगों की समस्यायें

नगर पालिका, स्कूल, तहसील कार्यालय, अस्पताल का किया औचक निरीक्षण


नरसिंहपुर। कलेक्टर रोहित सिंह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को करेली भ्रमण पर पहुंचे। कलेक्टर ने नगर पालिका कार्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। श्री सिंह पुरानी गल्ला मंडी परिसर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए और लोगों की समस्यायें सुनी। उन्होंने लोगों से आवेदन लिये और निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्माणाधीन नवीन तहसील भवन का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, एसई मप्रपूक्षेविविकंलि, सीएमएचओ, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم