डॉ. उत्तम ठाकुर बने अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष


जबलपुर। समाजसेवी डॉ. उत्तम ठाकुर को अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति का जबलपुर जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. उत्तम ठाकुर लम्बे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब उनके अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष बनने पर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हो सकेगी। आज ग्राहक जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावट, बिना मानक की वस्तुओं की बिक्री, अधिक दाम, ग्यारन्टी के बाद सर्विस नहीं देना, हर जगह ठगी, कम नाप-तौल इत्यादि संकटों से घिरा है। ग्राहक संरक्षण के लिए विभिन्न कानून बने हैं, पर जानकारी के अभाव में उपभोक्ताओं को यह पता ही नहीं है कि इसकी शिकयय कहाँ कि जाये। जो लोग गैरकानूनी काम करते हैं, जैसे- जमाखोरी, कालाबाजारी करने वाले, मिलावटखोर इत्यादि को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होता है। ग्राहक चूंकि संगठित नहीं हैं इसलिए हर जगह ठगा जाता है। ग्राहक आन्दोलन की शुरूआत यहीं से होती है। ग्राहक को जागना होगा व स्वयं का संरक्षण करना होगा। अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति उपभोक्ताओं के हिट में काम करेगी। 

Post a Comment

और नया पुराने