पूर्व पीएम मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती



नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत बिगड़ने पर आज शाम उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। दरअसल पूर्व पीएम को बीते दो दिनों से बुखार आ रहा था।कांग्रेस मीडिया ने यह जानकारी दी है।

मनमोहन सिंह को कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज न्यूरो के डॉक्टर अचल श्रीवास्तव और दिल के डॉक्टर नीतीश नायक कर रहे है। एम्स ने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री फिलहाल ठीक है। उन्हें डॉक्टर की एक टीम लगातार निगरानी में रख रही है। इससे पहले भी मनमोहन सिंह की उस समय तबियत बिगड़ गई जब उन्हें चेस्ट कंजेशन हो रहा था। साथ ही सांस लेने में दिक्कत भी हुई थी। बीते 19 अप्रैल को तब उन्हें एम्स में भर्ती होना पड़ा था।

मालूम हो कि 89 साल के मनमोहन सिंह को पिछली बार एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था। मनमोहन सिंह की दो बार बायपास सर्जरी हो चुकी है। एक बार 1990 में तो दूसरी बार 2009 में हुई थी। वे देश के 14वें प्रधानमंत्री रह चुके है। उन्हें ही देश में उदारीकरण शुरु करने का श्रेय जाता है।  

Post a Comment

और नया पुराने