बालाघाट - पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा है: सांसद बिसेन



बालाघाट। संसदीय क्षेत्र बालाघाट के सांसद डाॅ. ढालसिंह बिसेन ने दो दिवसीय प्रवास में बुधवार को बैहर विधानसभा सभा क्षेत्र के मंडल गढ़ी में आम जनमानस से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना साथ ही उसके उचित समाधान हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए| जहां सांसद बिसेन ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। वहीँ आजादी के अमृत महोत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विचार विमर्श किया। बैहर विधानसभा के नवगठित गढ़ी मंडल में सांसद डाॅ. बिसेन के आगमन पर फटाके फोड़कर तथा ढोल शहनाई के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत उनका किया गया| जहां आत्मीय अभिनंदन से सराबोर सांसद बिसेन ने आम जनमानस और भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती अनुपम नेताम, जिला पंचायत सभापति उमेश देशमुख, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता मरकाम, सांसद प्रतिनिधी अरुण रांहगडाले, भाजपा मंडल अध्यक्ष  सरवन अलवरे, विनोद हरिद्वाज,  सविता नंदन जैसवाल, संकेत राठौर, बुधनसिंग मर्शकोले,  बी एल पटले, सरपंच छत्तर सिंह, संजय जैतवत, जयप्रकाश जैन, दीपक बिसेन बिसेन, प्रकाश दीपक पांडे, टेकलाल धानेश्वर, उमा सोनी, अजय रजक, जित्तू गुप्ता, एच आर पांचवें और बन्देश्वर टांडे समेत गणमान्य जन, भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सर्वांगीण विकास और कल्याण हमारा प्रण है : डाॅ. बिसेन

सांसद बिसेन ने कहा कि हमरा लक्ष्य है, अंतिम छोर के व्यक्ति का कल्याण। इसी भावना के साथ हम सबको मिलजुल कर कार्य करना होगा। फलीभूत ही केंद्र और राज्य सरकारें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को लेकर नित्य नए दिन जनकल्याणकारी कार्यों को अमलीजामा पहना रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, आयुष्मान योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्य जनहित में संचालित किए जा रहे हैं। हमारे में जारी है कि हम इन कार्यों को घर-घर तक पहुंचाए। आगे सांसद बिसेन ने कहा कि मैं गढी मंडल के कार्यकर्ताओं से मिलकर आत्मविभोर हूँ कि उन्होंने जनसंवाद का बेहतर आयोजन किया। वास्तव में पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा है। यह बात घड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं ने सिद्ध कर दिया। डाॅ. बिसेन में तल्ख अंदाज में कहा कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी सरकारी योजनाओं से जनता जनार्दन को महरूम ना करें। ऐसी जानकारी अगर मेरे पास आई तो मैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने में भी हिचकूंगा नहीं। 

Post a Comment

أحدث أقدم