बालाघाट : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर किया रक्तदान, सरदार पटेल को किया याद


नारी शक्ति की शक्तिपुंज थीं  श्रीमती इंदिरा गांधी : शानू राय



बालाघाट। जिला कांग्रेस कार्यालय में नगर महिला कांग्रेस द्वारा आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही कांग्रेस के देश के पहले गृहमंत्री लौहपुरूष सरदार वल्लभ पटेल को भी याद किया।

जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व एआईसीसी सदस्य श्रीमती पुष्पा बिसेन, अनूपसिंह बैस, श्रीमती अंजु जायसवाल, रहीम खान, शहर अध्यक्ष श्याम पंजवानी, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीमती शानू राय सहित अन्य कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर सूत की माला अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नमन करने के बाद कांग्रेसी जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां शहादत दिवस के अवसर पर पीड़ित मानवता के सेवार्थ महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीमती शानू राय सहित अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। वहीं जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।

इस दौरान पूर्वएआईसीसी सदस्य श्रीमती पुष्पा बिसेन ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, शहादत दिवस के रूप में मनाई गई है। जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद कर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। 

वरिष्ठ नेत्री श्रीमती अंजु जायसवाल ने कहा कि महिला कांग्रेस द्वारा आज महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा और महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल के आव्हान पर पुण्यतिथि कार्यक्रम को शहादत दिवस के रूप में मनाते हुए रक्तदान और फल वितरण का कार्यक्रम किया है। 

नगर अध्यक्ष श्रीमती शानू राय ने कहा कि देश की आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी नारी शक्ति की शक्तिपुंज थीं । जिन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय तक निडरता से देश सेवा की। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है। आज हम उनके शहादत दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्वाजंलि देते है।

वरिष्ठ कांग्रेसी अनूपसिंह बैस ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री रहते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल अविस्मरणीय है, जिन्होंने न केवल पूरी शक्ति से देश का बल्कि पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध का भी नेतृत्व किया। उन्होंने कई साल तक देश की कमान संभाली और देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाया। 

वरिष्ठ नेता रहीम खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के देश को दिये गये योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। जो एक ताकतवर प्रधानमंत्री थी। और सेवा और बलिदान का प्रतिक है। भारत की लौह महिला, हमारी पहली महिला प्रधानमंत्री, सच्ची भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें शत शत नमन करते है। 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी अपने कार्यो से तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के अनुसार वह दुर्गा का रूप था। जिसमें देशसेवा को लेकर ममता और दुष्टो के प्रति आक्रोश भी था। जिन्होंने देश को हमेशा आगे ले जाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी काम किया। जिसके कारण आज देश आगे बढ़ा है। जिनकी देशसेवा के प्रति किये गये कार्यो को हम आज याद उन्हें नमन करते है।

भाजपा और आरएसएस ने नहीं लगने दी प्रतिमा
बालाघाट में आयरन लेडी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा नहीं होने के सवाल पर वरिष्ठ कांग्रेसी अनूपसिंह बैस ने कहा कि कहा कि तत्कालीन नपा में कांग्रेस अध्यक्ष भीम फुलसुंघे के कार्यकाल में शहर में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन उसके बाद नपा की सत्ता में आने वाले निर्दलीय और भाजपा के कार्यकाल में प्रतिमा नहीं लगने दी गई। वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय के बनने को लेकर भी आपत्ति ली गई। उन्होंने मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा नहीं लगाये जाने पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा नहीं लगने दी गई।

पूर्व एआईसीसी सदस्य वरिष्ठ नेत्री श्रीमती पुष्पा बिसेन ने कहा कि मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा को लगाने के लिए कांग्रेस द्वारा प्रयास किया जायेगा।

ये रहे उपस्थित

जिला कांग्रेस में मनाई गई देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा बिसेन, अनूपसिंह बैस, रहीम खान, अंजू जायसवाल, श्याम पंजवानी, शेषराम राहंगडाले, विशाल बिसेन, लक्ष्मी वाघाड़े, जुबेदा अंसारी, संध्या टेकाम, अनुसुईया नगपुरे, सुमन केवलानी, श्रेयांसी बुधरानी, वंदना रंगारे, संध्या मिश्रा, रूचि तिवारी, विनिता सोनी, संध्या धुवारे, पिंकी सोनवाने, सविता पालेवार, लक्ष्मी धुवारे, आशीष शुक्ला, प्रवीण मदनकर, राकेश रामटेके, कुंवरसिंह लाखा, भोजेश पटले, गोकुल गौतम, जयकृष्ण डिंगरू, श्रीकृष्ण जायसवाल, पप्पु मदनकर, मयुर मोटवानी, श्री नगपुरे, विक्रम पांडे सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने