बालाघाट : स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, एक छात्रा की मौत, चार बच्चे गंभीर रुप से घायल


बालाघाट। जिले के रुपझर थाना क्षेत्र की बिठली पुलिस चौकी अंतर्गत लूद के समीप पुजारीटोला में बिठली से उकवा आ रहा स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में वाहन में सवार चार स्कूली बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिसमें से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिका को इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया गया। वहीं दो बच्चों को जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

पुजारीटोला में यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उस वक्त हुआ, जब टाटा सूमो वाहन चालक रोजाना की तरह स्कूली बच्चों को बैठाकर उकवा स्थित बिसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने के लिए ला रहा था। तभी वाहन चालक तेज रफ्तार वाहन पर लूद के पास पुजारीटोला नियंत्रण खो बैठा। वाहन इतनी जोर से टकराया कि सामने बैठे बच्चे हादसे का शिकार हो गए। कक्षा पांचवी की छात्रा रुचि पिता महेंद्र शिवने 12 वर्ष बिठली निवासी, अक्ष पिता राजेंद्र शिवने 10 वर्ष , प्रिंसी पिता राजेंद्र शिवने 9 वर्ष, नव्या पिता बलवंत धुर्वे 13 वर्ष सभी बिठली निवासी हैं। इनमें रुचि की मौत हो गई। नव्या को इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया गया है। जबकि प्रिंसी और अक्ष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिठली निवासी शैलेंद्र सोनगढ़े ने बताया कि बच्चे रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सुबह 10 बजे टाटा सूमो वाहन क्रमांक सीजी 07 एम 1193 वाहन में सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे। लेकिन महज पांच किलोमीटर दूर ही पहुंच पाए थेेे कि उनके स्कूल पहुंचने से पहली घर हादसे की खबर पहुंची। जब तक स्वजन मौके तक पहुंचते और इलाज के लिए अस्पताल जाते रुचि ने दम तोड़ दिया था। नव्या की हालत गंभीर है। वहीं दो बच्चों को अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है।

इनका कहना है ...
रोजाना की तरह स्कूल के बच्चों को टाटा सूमो वाहन में लेकर वाहन चालक उकवा स्कूल ले जा रहा था। तभी पुजारीटोला के पास वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकराने से पलट गया। इस दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई।तीन घायल हो गए।एक को गोंदिया रेफर किया गया है।इसकी विवेचना की जा रही है।
- प्रदीप श्राप, पुलिस चौकी प्रभारी, बिठली  

Post a Comment

और नया पुराने