महाराष्ट्र : सरकारी अस्पताल में लगी आग, कोरोना के 11 मरीजों की मौत, जांच के आदेश


पुणे। महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 11 मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अहमदनगर के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने पुष्टि की कि सरकारी अस्पताल के आईसीयू खंड में आग लगने के बाद 11 मरीजों की मौत हो गई और एक मरीज की हालत गंभीर है। इस आईसीयू खंड में कोविड​​-19 के रोगियों को भर्ती किया गया था। अहमदनगर नगर निगम के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शंकर मिसाल ने कहा कि आग पूर्वाह्न करीब 11 बजे लगी। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर शोक जताया है। 

उधर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अस्पताल में आग लगने की घटना की गहन जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन को घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर ठाकरे ने जिले के संरक्षण मंत्री हसन मुशरिफ और राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे से बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों का बिना किसी व्यवधान के उपचार हो। इसमें कहा गया, ‘मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी मामले की जांच करेंगे और सरकार को जांच रिपोर्ट पेश करेंगे।' 

Post a Comment

أحدث أقدم