बालाघाट : बिरसा मुंडा जयंती पर 171 पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित



बालाघाट। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जिले के आदिवासी बाहुल्य तीन विकासखंड बैहर, बिरसा एवं परसवाड़ा की 171 ग्राम पंचायतों में जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भोपाल के जंबूरी मैदान में दिये गये संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। 171 ग्राम पंचायतों में 20   हजार लोगों ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा है। 

बालाघाट जिले के आदिवासी विकासखंड बैहर, बिरसा एवं परसवाड़ा की ग्राम पंचायतो में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनता को संबोधन का लाईव सीधा प्रसारण ग्राम पंचायत में उपस्थित सहभागियों  को दिखाया गया।

सम्राट अशोक सेना ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

नगर के वार्ड नं. 24 में सम्राट अशोक सेना के राष्ट्रीय सचिव अजय सुखदेवे के नेतृत्व में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गयी जहां बिरसा मुंडा की छायास्मृति पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा के जीवन पर उपस्थित जनों ने बारी.बारी से प्रकाश डाला। जिसमें सुशील डोंगरे, अजय चौहान, रवि मरकाम, सानु राउत, आशीष वासनिक, शौरभ, राहुल सहित बच्चों की उपस्थिति रही।

आयुष मंत्री कावरे ने जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर किया नमन
मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री रामकिशोर  कावरे ने राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शक्ति और साहस के परिचायक एवं प्रमुख आदिवासी जननायक भगवान 'वीर बिरसा मुंडा' जी की जयंती पर नमन किया है। मंत्री कावरे ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा जी का आदर्शपूर्ण जीवन संघर्ष, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से आदिवासी समाज को एक नयी दिशा दिखाई और अपनी क्रांतिकारी सोच से अंग्रेजो के विरुद्ध मोर्चा भी संभाला। भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख जननायक थे। जिन्होंने सिर्फ 20  वर्ष की अल्पायु में लगान माफी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया था।

लांजी: आदिवासी विकास परिषद नेसादगीपूर्ण तरीके से मनाई बिरसा मुंडा जयंती

आदिवासी विकास परिषद के द्वारा क्रांतिसूर्य बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लांजी जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पालडोंगरी के सामुदायिक भवन में शहीद बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के तत्वाधान में किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विठ्ठोबा ढोक ने की तथा अतिथि  राजकुमार नागेश्वर, अनंतराम डोंगरे,पी.डी. भालाधरे, एस.डी. धारणे आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। जयंती कार्यक्रम का प्रारंभ क्रांतिसूर्य बिरसा मुंडा के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण व नमन से हुई तथा उपस्थितों के द्वारा बिरसा मुंडा के साहस एवं वीरता की मिशाल देते हुए जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में राधेश्याम नारनौरे, डोमाजी घोरमारे, विजय कुमार सोनवाने, बुधराम नारनौरे, कुंवरलाल घोरमारे, बकाराम नारनौरे, गणेश राम नारनौरे, आत्माराम नारनौरे, बिसराम जीवतोड़े, ईश्वर उमरे, अर्जुन घोरमारे आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।

Post a Comment

और नया पुराने