मध्य पदेश : पुलिस की मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की 2 लोगों की हत्या



परसवाड़ा/बालाघाट। परसवाड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालखेड़ी में पुलिस की मुखबिरी के शक में मालखेड़ी निवासी यदुनाथ उर्फ संतोष यादव व जगदीश पटले की हत्या कर दी। परिजनों ने बताया की 12 नवंबर रात्रि 8 बजे दो महिला व दो पुरूष नकाबपोश नक्सली उनके घर के पहुंचे और बोले कि अपना मोबाइल लेकर साथ में चलो। इसके बाद उन्हें वे अपने साथ ले गए। जहां परिजनों ने सभी गांव वासियों को बताया और उनकी पूछताछ शुरू की गई। पता नहीं चलने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। 

खेत में मिले दोनों के शव

सुबह दोनों के शव एक खेत में मिले। शवों हाथ में रस्सी बंधीं थी। रात में ग्रामीणों ने  गोली चलने की आवाज सुनी थी। ग्रामीणों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा पिटाई करने के बाद उन पर बंदूक से गोली चलाई गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि  दोनों मृतकों का घर बिल्कुल आमने-सामने हैं, घटना के पश्चात ग्रामीणों ने सुबह उक्त मृतकों के शव को देखा। जिसके पश्चात चीख-पुकार मच गई, वहीं मौके पर खून से लथपथ मृतकों के शरीर के पास में एक नीले कलर की रस्सी और कुछ परचे भी रखे हुए पाए गए हैं। वर्तमान में यहां पर ग्रामीणों का हुजूम लगा हुआ है। मृतकों का नाम जगदीश पटले पिता तेजराम पटले उम्र 45 वर्ष निवास मालखेड़ी और यदुनाथ उर्फ संतोष यादव पिता झुमकु लाल यादव उम्र 41 वर्ष निवासी मालखेड़ी बताया जा रहा है ।परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि मौके पर बीते रात दो पुरुषों के साथ दो महिला नक्सली भी गांव में मृतकों के घर पहुंचे थे। परिजनों का यह भी कहना है कि नक्सलियों को उक्त दोनों मृतकों के घर का पता भी ग्रामीणों ने बताया है जिसके बाद ही उक्त नक्सलियों द्वारा दोनों युवकों को ही घर से उठाकर ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री ने की परिवार को पांच-पांच लाख सहायता राशि व एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की घोषणा

घटना की पुलिस प्रशासन द्वारा जंगलों में सर्च ऑपरेशन कर घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पीड़ित परिवारजनों को ढाढस बंधाया। सहायक पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने विश्वास दिलाया कि सरकार नक्सलियों की कायराना हरकतों की घोर निंदा करती है, ऐसी घटना में पीड़ित परिवार के लिए सरकार मदद के लिए तत्पर भी है। इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार को पांच-पांच लाख की सहायता राशि के साथ परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने का घोषणा की है। इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने