जबलपुर : महिला किसानों को नर्सरी तैयार करने दिया प्रशिक्षण



बरगी नगर/जबलपुर l समाज सेवी संस्था रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा  महिला कृषकों के लिए ग्राम गोकुलपुर तहसील बरगी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में महिला कृषकों को संबोधन देते हुए कृषि विशषज्ञ मनोज चक्रवेश ने बताया कि यदि सभी दीदी अपने खेतों में सब्जी के लिए पौध नर्सरी तैयार करते समय भूमि उपचार एवं बीज उपचार को महत्व देते हैं तो अवश्य ही खेती लाभ का धंधा साबित होगा। 

उन्होंने नर्सरी तैयार करने के  चरणों की जानकारी दी तथा जैविक पद्धति से पौध संरक्षण एवं लाभ का धंधा बनाने के लिए उन्होंने जैविक उपायों की जानकारी साझा करते हुए, बायो डी कंपोजर बनाना व उपयोग करने से खेती करने के बारे में  बताया।

धान की पलारी को ना जलाने के बताए फायदे

कृषि विशेषज्ञों ने ग्रामीण किसानों को संबोधित करते हुएकहा कि किसान भाई धान की पराली को खेतों में ना जलाएं धान की पलारी को सड़ाने एवम नष्ट करने के लिए भी बायो डी कंपोजर का उपयोग कर सकते हैं । जिससे खेत में आग लगाने से भी बचा जा सकता है। 

उन्होंने बताया की उगरा रोग के नियंत्रण हेतु ट्रैकोडरमा ब्रिडि बहुत ही कारागार उपाय के रूप में उपयोग किया जा रहा है। किसान भाई एवम  बहन 1 किलो बीज में 10 ग्राम ट्राकोडरमा बीज उपचार हेतु एवम भूमि उपचार हेतु प्रति एकड़ 4किलो पाउडर से उपचार  कर सकते हैं। जिससे सभी दलहनी फसलों एवम सब्जियों में लगने वाले उगरा रोग को आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है।  

किसान भाई खेतीवाड़ी पशुपालन की और अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800 41988 00 में सुबह 9:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक फोन लगाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार राजकुमार कुशवाहा, सपना काछी के साथ ग्राम गोकुलपुर की सभी महिला कृषक कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। 

Post a Comment

और नया पुराने