दिल्ली समेत पश्चिमोत्तर भारत में कड़ाके की ठंड



नई दिल्ली। दिल्ली समेत पश्चिमोत्तर भारत में शीत लहर जारी है तथा न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस और गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि पश्चिमोत्तर भारत के कई स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है और अगले दो दिनों में अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात में अगले दो दिनों में घना कोहरा छाया रहा वहीं पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में चार से सात जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के दौरान बारिश और हिमपात होने की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक आर. के. जेनामानी ने कहा कि दिल्ली में शीत लहर जारी है तथा 31 दिसंबर और एक जनवरी की रात तापमान में और गिरावट आयेगी। दिल्ली के आसपास क्षेत्रों में पांच व छह जनवरी को बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओला वृष्टि पड़ने की संभावना जतायी है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 24 घंटे में हल्की एवं मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कई स्थानों पर गरज के साथ बौछार और ओलावृष्टि पड़ने के आसार है।

Post a Comment

और नया पुराने