चंडीगढ़ : नगर निगम चुनाव में आप का परचम लहराया, भाजपा के मेयर रविकांत शर्मा चुनाव हारे


चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। मेयर के लिये 18 सीटों की ज़रूरत थी मगर कोई भी पार्टी इस जादुई आंकड़े को छू नहीं पायी। कांग्रेस 8 और भाजपा 12 सीटें ही जीत पायी जबकि अकाली दल 1 सीट तक सीमित रहा। सुबह मतगणना के बाद आये नतीजों ने सभी को चौंका दिया। यहां आम आदमी पार्टी पहली बार मैदान में उतरी थी। भाजपा के लिये खतरे की बात यह है कि पार्टी के मेयर रविकांत शर्मा अपनी सीट हार गये। उन्हें आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने हराया। वहीं शहर के पूर्व मेयर और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेश मोदगिल भी अपनी सीट हार गए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने