नरसिंहपुर - गौशाला में मवेशियों को पर्याप्त पेयजल और चारा उपलब्ध रहे : कलेक्टर



नरसिंहपुर। भ्रमण के दौरान कलेक्टर रोहित सिंह ने मुख्यमंत्री गौशाला खमरिया का औचक निरीक्षण किया एवं यहां मौजूद गौवंश की जानकारी ली। एनजीओ द्वारा संचालित गौशाला में वर्तमान में 41 गौवंश हैं, जिसमें 27 गाय एवं 14 बछड़े हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने मवेशियों के लिए चारे एवं पेयजल की व्यवस्था के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि मवेशियों को पर्याप्त पेयजल एवं चारा उपलब्ध हो। मवेशी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। शहर में निराश्रित मवेशियों को उक्त गौशाला में लाकर उनकी देखभाल की जा सकती है। इसके पश्चात उन्होंने खमरिया में किये गये पौधरोपण का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया जाये।

Post a Comment

أحدث أقدم