देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 1.42 लाख नये मामले

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,41,986 नये मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 3,53,68,372 पर पहुंच गयी, जिसमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आए ओमीक्रोन स्वरूप के 3,071 मामले भी शामिल हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, ओमीक्रोन स्वरूप के 3,071 मामलों में से 1,203 मरीज स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 876 मामले आए। इसके बाद दिल्ली में 513, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284 और गुजरात में 204 मामले आए। 

आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के एक दिन में 1,41,986 नए मामले आए हैं जो करीब 222 दिनों में सबसे अधिक हैं। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,72,169 हो गयी है जो करीब 187 दिनों में सबसे अधिक है। महामारी से 285 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,83,463 हो गयी है। पिछले साल 31 मई को संक्रमण के कुल 1,52,734 नए मामले आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,72,169 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.34 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.30 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,00,806 मामलों की वृद्धि हुई है। संक्रमण की दैनिक दर 9.28 प्रतिशत दर्ज की गयी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 5.66 प्रतिशत दर्ज की गयी। कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,44,12,740 हो गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 150.06 करोड़ से अधिक खुराकें दी गयी हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم