कोरोना : देश में एक दिन में 2.69 लाख नये केस, 402 लोगों की मौत, ओमीक्रोन संक्रमितों की संख्या 6041 हुई


नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,68,833 नये मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,68,50,962 हो गई है। इनमें कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन के 6041 मामले भी हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली। संक्रमण से 402 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,85,752 हो गई है। मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अब तक वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 6041 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें शुक्रवार से 5.01 प्रतिशत की वृद्धि आई है। दैनिक संक्रमण दर 16.66 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 12.84 प्रतिशत है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई है जो 223 दिनों में सर्वाधिक है और कुल संक्रमितों का 3.85 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 94.83 प्रतिशत है। एक दिन में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,45,747 की वृद्धि हुई है। वहीं, अब तक 3,49,47,390 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक टीके की 156.02 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Post a Comment

और नया पुराने