हरियाणा : भिवानी में दरका पहाड़, 5 लोग दबे, 3 की मौत


भिवानी। भिवानी के डाडम खनन क्षेत्र में खनन के दौरान पहाड़ दरकने से आधा दर्जन वाहन सहित 5 लोग दब गए। इनमें 3 लोगों की मौत हो गई है। यहां और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। डाडम गांव में सुबह करीबन सवा आठ बजे खनन कार्य के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक से दरक गया, जिसके चलते वहां खड़ी आधा दर्जन के करीब पोपलैंड मशीनें व डंफर दब गए। यहां और लोगों के दबे होने आशंका है। प्रशासन राहत कार्यों में जुट गया है तथा पहाड़ दरकने के दौरान मलबे को हटाकर लोगों की तलाश की जा रही है। दबे लोगों की संख्या को लेकर कुछ भी स्पष्ट आंकड़ा अभी सामने नहीं आ पाया है। पुलिस प्रशासन ने पहाड़ दरकने वाले स्थान पर लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी है।

घटनास्थल से दूर ही आम लोगों को रोका गया है। खानक-डाडम क्रेशर एसोसिएशन के चेयरमैन मास्टर सतबीर रतेरा ने बताया कि जिस समय यह घटना घटी, कोई खनन कार्य नहीं हो रहा था। खनन क्षेत्र दोनों तरफ से फोरेस्ट एरिया से घिरा हुआ है। फोरेस्ट एरिया क्षेत्र से हजारों टन का पहाड़ दरकर खनन क्षेत्र की तरफ आया, जिसमें अभी तक पांच वाहनों के दबने की पुष्टि हो पाई है। a

Post a Comment

أحدث أقدم