बालाघाट : भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बड़ी - कावरे


बालाघाट। आयुष मंत्री और परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामकिशोर नानो कावरे ने ग्राम सरेखा में कंठ कैमरे के निवास स्थान पर भाजपा मंडल परसवाड़ा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसीलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी ही सबसे बड़ी है। वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं लगन से करें। जनता की सेवा एवं समस्या निवारण के लिए करें भाजपा में व्यक्ति का नहीं बल्कि विचारधारा का महत्व है। इसीलिए इसीलिए लगातार भाजपा बढ़ रही है और अनेक राज्यों में अपना परचम लहरा रही है। कांग्रेस पार्टी परिवारवाद पर चल रही है। इस कारण से उसका पतन हो रहा है।

आयुष मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 51 प्रतिशत वोट पाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कारण कार्यकर्ताओं को अनेक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। मैं परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के परसवाड़ा लामता हट्टा और बालाघाट ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को बधाई देता हूं। उन्होंने बूथ विस्तारक, समर्पण निधि,आजीवन सदस्यता निधि जैसे कार्यों में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया है।

Post a Comment

और नया पुराने