बालाघाट : भाजपा ग्रामीण मंडल तय समय से पहले संग्रहित की समर्पण निधि



बालाघाट। कुशल संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की परिकल्पना की साकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बालाघाट ने भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश दिलीप भटेरे के आव्हान, प्रदेश आयुष एवं जल संसाधन मंत्री रामकिशोर नानो कावरे के मार्गदर्शन और भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश लिल्हारे के नेतृत्व में मंडल के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कड़े परिश्रम से प्रदेश संगठन द्वारा समर्पण निधि अभियान को निरंतर दूसरे बरस समय रहते पूरा कर लिया। इस संग्रहित समर्पण निधि को कल मंडल अध्यक्ष सतीश लिल्हारे ने मंडल के देवतुल्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की प्रमुख उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे को समर्पित की। इस महाभियान को अमलीजामा पहनाने में मंडल के दायित्व वान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर आमजन और जमीनी कार्यकर्ताओं से निधि संग्रहित करने में अतुलनीय भूमिका अदा की। जिसके लिए कार्यकर्ता आभार के पात्र हैं। समर्पण निधि सौंपते समय भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे ने भाजपा परिवार की ओर से मंडल अध्यक्ष सतीश लिल्हारे का मंडल के प्रतिनिधि के स्वरूप तिलक लगाकर स्वागत-सत्कार और सम्मान करते उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

सभी कार्यकर्ता प्रशंसा के हकदार: रमेश भटेरे

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश भटेरे ने भाजपा ग्रामीण मंडल बालाघाट के अध्यक्ष सतीश लिल्हारे और उनकी पूरी कार्यकारिणी के संगठन शीलता की अनुकरणीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंडल ने वाकई में संगठन हित में पूर्ण निष्ठा लगन से कार्य किया है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता सम्मान और प्रशंसा के हकदार हैं। जिन्होंने लगातार दूसरी बार समय के पूर्व संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल कर लिया यही सेवा ही समर्पण और सेवा ही संकल्प अनुष्ठान की कार्यप्रणाली भाजपा के कार्यकर्ताओं की मूल पहचान है।

प्रदेश के लिए एक नजीर : मंत्री कावरे

प्रदेश के आयुष एवं जल संसाधन मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा कि मुझे गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है कि, हमें संगठन के कार्यों के प्रति सजग कार्यकर्ताओं का सानिध्य मिल रहा है। जिन्होंने समय सीमा के भीतर अपने कार्य को सुचारू रूप से संपादित कर दिया। ये अस्मरणीय कार्य वाकई में काबिले गौर है। शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। निश्चित ही कार्यशैली बालाघाट जिले ही नहीं अपितु सारे प्रदेश के लिए एक नजीर साबित होगी। 

कुशाभाऊ ठाकरे के मूल मंत्र का प्रमाण : मौसम बिसेन

भाजपा जिला महामंत्री मौसम बिसेन ने बालाघाट ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं का आभार जताकर कहा कि, मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है की निर्धारित समय के भीतर इस महाअभियान को मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूरा कर दिया। ऐसी ही कार्यपद्धति  हमारी निष्ठा को आगे बढ़ाती है। संगठन में अंत्योदय के प्रणेता कुशाभाऊ ठाकरे के मूल मंत्र को साकार रूप देने का जीता जागता प्रमाण है।

कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अथाह मेहनत: सतीश लिल्हारे

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सतीश लिल्हारे ने भाव विभोर होकर कहां की मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है की मंडल के समर्पित कार्यकर्ताओं ने एक नहीं अपितु दूसरी बार भी आजीवन, समर्पण निधी के महा अभियान को पूर्ण कर लिया। लक्ष्य के मुताबिक संग्रहित राशि जिला भाजपा को समर्पित हो गई। यह सब संभव हो पाया मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अथाह मेहनत के कमाल से। जिन्होंने दिन रात कड़ी मेहनत से गांव-गांव और घर-घर जाकर जनता जनार्दन और पार्टी के अंतिम छोर के अंतिम कार्यकर्ता से यह समर्पण राशि संग्रहित की। सतीश लिल्हारे ने गणमान्य जन, महाभियान में जुटे मंडल पदाधिकारी, सदस्य, पालक, संयोजक बूथ विस्तारक, बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख व सदस्य और कार्यकर्ताओं का साधुवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

और नया पुराने