चंबल क्षेत्र में प्रगति के नए द्वार खोलेगा अटल प्रगति पथ: शिवराज


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अटल प्रगति पथ चंबल क्षेत्र में प्रगति के नए द्वार खोलेगा। यहां नए उद्योग पनपेंगे। औद्योगिक कलेस्टर विकसित होने से भूमि के मूल्यों में वृद्धि होगी।
श्री चौहान ने आज निवास से केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं किसान प्रतिनिधियों से अटल प्रोग्रेस-वे के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस से चर्चा की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल प्रोग्रेस-वे के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है। यह मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के चंबल क्षेत्र की आर्थिक प्रगति के लिए उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत माला परियोजना से अटल प्रोग्रेस-वे को जोड़ा है। इस प्रोग्रेस-वे के निर्माण से युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ ही संपूर्ण चंबल क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों का विकास होगा।

Post a Comment

और नया पुराने