अमृतसर : कांग्रेस को एक और झटका, 'आप' के हुए 16 पार्षद


अमृतसर। अमृतसर में नगर निगम के 16 पार्षद रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इनमें से ज्यादातर पार्षद कांग्रेस के हैं।

इससे पहले, महापौर करमजीत सिंह रिंटू ने 16 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़ दी थी और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व वरिष्ठ नेता भगवंत मान की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए थे। नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या 85 है और इनमें से 65 कांग्रेस के हैं।

हाल ही में संपन्न पंजाब विधानसभा चुनावों में ‘आप’ ने 117 सदस्यीय विधानसभा की 92 सीट पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की। आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली भारी सफलता का जश्न मनाने और जनता का आभार व्यक्त करने के लिए पार्टी के मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा राज्य के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यहां रोड शो किया।

Post a Comment

أحدث أقدم