7.3 की तीव्रता वाले तेज भूकंप से हिल गया जापान, सुनामी की चेतावनी, 20 लाख घरों की बिजली गुल



  • उत्तरी जापान में भूकंप के तेज झटके। 
  • 7.3 की तीव्रता, फुकुशिमा का क्षेत्र रहा केंद्र।
  • भूकंप स्थानीय समय के अनुसार रात 11.36 बजे आया। 
  • धरती की सतह से 60 किमी की गहराई पर भूकंप।
  • तेज भूकंप के बाद जापान में करीब 20 लाख घरों में बत्ती गुल हो गई है।

टोक्यो। उत्तरी जापान में बुधवार को जोरदार भूकंप महसूस किया गया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र टोक्यो से 297 किलोमीटर उत्तर पूर्व (पूर्वोत्तर) में फुकुशिमा के क्षेत्र हैं। भूकंप स्थानीय समय के अनुसार रात 11.36 बजे आया और सतह से 60 किमी की गहराई पर था। 

यह क्षेत्र उत्तरी जापान का वह हिस्सा है जो 11 साल पहले एक घातक 9.0 की तीव्रता वाले भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। इसमें परमाणु संयंत्र को भी नुकसान पहुंचा था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी।

बहरहाल, जापान मौसम विज्ञान की एजेंसी ने मियागी और फुकुशिमा प्रान्तों के कुछ हिस्सों में एक मीटर (3-फुट) तक समुद्री पानी का उछाल लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया है। वहीं जापान के राष्ट्रीय टेलीविजन एनएचके ने कहा कि संभव है कि सुनामी पहले ही कुछ क्षेत्रों में पहुंच गया है। भूकंप से जानमाल को हुए नुकसान के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

जापान के 20 लाख घरों में बिजली गुल
न्यूज एजेंसी एफपी ने टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से बताया है कि तेज भूकंप के बाद जापान में करीब 20 लाख घरों में बत्ती गुल हो गई है।

Post a Comment

और नया पुराने