यूक्रेन पर रूस का हमला आज और तेज, भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत, विदेश मंत्रालय ने की मौत की पुष्टि


नई दिल्ली/कीव। यूक्रेन पर रूस का हमला आज और तेज हो गया। आज रूस ने तेजी से हवाई हमले किये। खारकीव में हमले के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है। 

नवीन शेखरप्पा (22) कर्नाटक का मूल निवासी था। यूक्रेन में वह आर्किटेक्टोरा बेकातोवा में रह था। वह खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा था। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हमले में उसकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि बड़े दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। 

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। 

एक अन्य ट्वीट में बागची ने कहा कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने