भाजपा ने यूपी, उत्‍तराखंड, मणिपुर और गोवा में नियुक्‍त किए पर्यवेक्षक


नई दिल्ली। भाजपा संसदीय बोर्ड ने यूपी, उत्‍तराखंड, मणिपुर और गोवा में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उत्‍तर प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ रघुवर दास को भी यूपी का सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड के पर्यवेक्षक की जिम्‍मेदारी दी गई है। मीनाक्षी लेखी उत्‍तराखंड की सह-पर्यवेक्षक होंगी।

Post a Comment

और नया पुराने