उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता चुने गये


फाइल फोटो

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा के विधायक दल की सोमवार शाम यहां बैठक हुई जिसमें धामी को विधायक दल का नेता चुना गया। 

बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सह पर्यवेक्षक के रूप में विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थीं। राज्य में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के इस माह घोषित परिणामों में भाजपा 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपनी परंपरागत सीट खटीमा से हारने के बाद नेतृत्व को लेकर समय लगा। 

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में चौबटटाखाल के विधायक सतपाल महाराज, श्रीनगर के विधायक धन सिंह रावत, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी भी थे मगर धामी पर सहमति बनी।

Post a Comment

और नया पुराने