2024 के चुनावों में ममता बनर्जी होंगी गेम-चेंजर : शत्रुघ्न सिन्हा


कोलकाता। आसनसोल लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी को साल 2024 के लोकसभा चुनाव में गेम-चेंजर बताया है। जीत को लेकर उन्होंने कहा, यह सीएम ममता बनर्जी और आसनसोल के लोगों की जीत है। शत्रुघ्न सिन्हा ने सीएम ममता की तारीफ करते हुए कहा, ममता बनर्जी देश की पसंदीदा और लोकप्रिय नेता हैं। वह एक गेम-चेंजर (2024 के चुनावों में) होंगी।

उन्होंने कहा, जो हमारे साथ ज्यादतियां हुई हैं, पहले भी ईवीएम का कई जगह खेला होता था, लेकिन इस बार बिना किसी भय के और निष्पक्ष चुनाव हुए हैं। ये जीत ममता बनर्जी की है, ये जीत कार्यकर्ताओं और आसनसोल की जनता की है।

आसनसोल लोकसभा सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी की प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल को 2 लाख 64 हजार 913 वोटों के अंतर से हराया है। ये सीट पिछले साल बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सुप्रियो भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी में शामिल हो गए थे।

सुप्रियो भी बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीते हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार केया घोष को 20 हजार 228 वोटों के अंतर से हराया है। यह सीट पर पूर्व विधायक और राज्य के मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी।

Post a Comment

أحدث أقدم