ओडिशा में सड़क पार कर रहा था 25-30 फीट का विशालकाय सांप


प्रतीकात्मक फोटो
भुवनेश्वर। ओडिशा के नबरंगपुर जिले में बहुत ही बड़ा सांप को देखा गया है। आम तौर पर इस इलाके में सांपों को देखना कोई नई बात नहीं है। लेकिन कैमरे में कैद इस तरह के विशाल सांप को देखने की कल्पना किसी ने नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, यह सांप लगभग 25-30 फीट लंबा बताया जा रहा है। इस विशालकाय सांप का वीडियो एक यूजर द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद आस पास के इलाकों में डर का माहौल बना है।

कैमरे में कैद हुआ विशाल सांप
सोशल मीडिया ट्विटर पर जारी एक वीडियो में करीब 25-30 फीट लंबा सांप को देखा जा रहा है। यह वीडियो मोहम्मद सुफियान नामक एक यूजर ने अपलोड किया है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे एक मोटा और लंबा सांप सड़क को पार कर रहा है। सांप की लंबाई इतनी ज्यादा है कि वह पूरी सड़क को ढ़क लेता है वीडियो में ऐसा देखा गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात इस सांप को इलाके के खाटीगुड़ा जवाहर नवोदय विद्यालय के बगल के मुख्य सड़क पर देखा गया था। वहीं वीडियो के जारी होने के बाद इलाके में काफी दहशत है और लोग काफा डरे हुए भी है। 

अंगुल जिले में भी दिखा था विशाल किंग कोबरा
इससे पहले भी ओडिशा के अंगुल जिले के सतकोसिया रिजर्व के तहत कराडपा गांव में भी एक विशाल किंग कोबरा को देखा गया था जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि किंग कोबरे ने एक जिंदा अजगर को निगल लिया था जिसके बाद वह उसे सही से पचा नहीं पाया था। इस कारण किंग कोबरा ने उसे बाहर निकाल दिया था। लेकिन तब तक उस अजगर की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा था कि वह किंग कोबरा भी देखने में बहुत बड़ा था जिसे देख लोगों में डर बन बन गया था। हालांकि बाद में किंग कोबरे को रेस्कयू कर लिया गया था। 




Post a Comment

أحدث أقدم