शिवराज : हमारी संस्कृति है जल संस्कृति, तालाब हैं हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग


रायसेन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा हमारी संस्कृति जल संस्कृति है और तालाब हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग है। हजारों सालों से भारतीय संस्कृति में जल का विशेष महत्व रहा है। हमारे महान शासकों ने अपने राज्यों में तालाब, कुआं, बावड़ी बनवाए। आज हमारा दायित्व है कि हम न केवल उनका संरक्षण करें बल्कि उस परंपरा को और आगे बढ़ाएं।

श्री चौहान ने जिले की गैरतगंज तहसील के कहूला ग्राम में आयोजित जल संसद में जल अभिषेक अभियान की शुरुआत की। उन्होंने प्रदेश के 52 जिलों के 5 हजार अमृत सरोवर का वर्चुअल शुभारंभ और पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान में 10 हजार कार्यों का शुभारंभ किया। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री जल शक्ति अभियान की आयोजना का विमोचन भी किया। 

उन्होंने जल संचयन के लिए अपने खेतों में तालाब बनवाने वाले 551 जल योद्धाओं में से तीन जल योद्धाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने जल संसद में पानी बचाने के लिए सभी को संकल्प भी दिलाया।

Post a Comment

أحدث أقدم