जबलपुर : खजूर की डालियों के साथ निकाला विजय जुलूस


जबलपुर। पेन्टी नाका सदर स्थित संत पीटर और पॉल महागिरिजाघर में खजूर रविवार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्च प्रांगण  में स्थित संत अन्थोनी श्राईन में खजूर की डालियों की आशीष की धर्मवीधि के उपरांत चल समारोह निकाला गया। इस पर्व का पवित्र मिस्सा चर्च में फादर विनोद टोप्पो द्वारा संपन्न हुआ। फादर विनोद ने अपने अपदेश में प्रभु यीशू की शिक्षा और चमत्कारों के बारे में उपस्थित जनों को बताया और साथ ही प्रभु यीशू के मार्ग पर चलने को कहा। 

पाम संडे यानी खजूर रविवार को ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशू के यरुशलम में विजयी प्रवेश के रूप में मनाते हैं। खजूर रविवार के अवसर पर चर्चों में विशेष आयोजन होते हैं। इसमें बाइबल का पाठ, प्रवचन और पवित्र मिस्सा का आयोजन भी होता है। 

पवित्र बाइबल में कहा गया है कि प्रभु यीशू जब यरुशलम पहुंचे तो उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग पाम यानी खजूर की डालियां अपने हाथों में लहराते हुए एकत्रित हो गए थे। प्रभु की आराधना और भक्ति का सिलसिला ईस्टर तक जारी रहेगा। 

कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित फादर थामस कुन्नैल, फेलिक्स बार्ला, क्रिस्टोफर नरोन्हा, ज्योति, डोमनिक, टेरेसा, लेनी, आदि का विशेष योगदान रहा। 




Post a Comment

और नया पुराने