सराहनीय कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों के को मिलेगा पुरस्कार

जबलपुर रेल मंडल में संरक्षा ऑडिट


जबलपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर वरि. प्रशासनिक अधिकारियों के दल ने संरक्षा ऑडिट का दौरा जबलपुर मंडल में किया गया। इस दौरान आडिट टीम ने मंडल की एकीकृत लॉबी, रेलवे क्रासिंग गेट, कोचिंग डिपो, का गहन सरंक्षा निरीक्षण किया गया। इस टीम के द्वारा जबलपुर से कटनी के मध्य रेलवे संपार फाटक, सिहोरा स्टेशन तथा निवार नदी के पुल का निरीक्षण किया गया। 

इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अमितोज बल्लभ, वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी पीके सोनी, वरि. मंडल परिचालन प्रबंधक नवनीत राज, वरि. मंडल दूरसंचार अभियंता विराट गुप्ता सहित अनेक अधिकारी एवं संरक्षा सलाहकार उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगणों ने सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार की घोषणा भी की।

Post a Comment

أحدث أقدم