32 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन पहुंची 'सरकारी ससुराल'! थाने में हुई मुंह दिखाई, नेंग में मिली हिरासत


जबलपुर। जिले की रहने वाली एक महिला ने 32 शादियां की है। 32 साल की इस महिला ने 32 दूल्हों से शादी रचाकर लाखों रुपए लूटकर कंगाल बना दिया है। पुलिस भी काम नहीं निकली। पुलिस ने महिला को विवाह का प्रस्ताव भेज कर थाने में मुंह दिखाई कर नेंग में हिरासत देकर 32 शादियां करने वाली इस लुटेरी दुल्हन 'सरकारी ससुराल' पहुंचा दिया है। 

राजस्थान पुलिस को आरोपी महिला के खिलाफ कई शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया जिसमें खुद एक पुलिसकर्मी दूल्हा बना कर महिला के पास पहुंचा।

हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला 33वीं शादी के लिए भी तैयार हो गई थी और जैसे ही दूल्हा उसके सामने सिविल ड्रेस में पहुंचा वैसे ही महिला को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला का नाम रीना ठाकुर उर्फ काजल चौधरी है। यह चेरीताल क्षेत्र की रहने वाली है जिसके खिलाफ राजस्थान में 2 दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरी दुल्हन को पकड़ने के लिए पुलिस को खुद दूल्हा बनना पड़ा और उसके सामने शादी की पेशकश की। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपित महिला और सिविल ड्रेस में आया पुलिस एक मॉल में मिले। महिला के साथ एक गुड्डी बर्मन नाम की महिला भी साथ आई थी जो रिश्ते की मध्यस्थता कर रही थी। आरोपी रीना ने जैसे ही शादी के लिए हां की वैसे ही सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में गुड्डी बर्मन एवं दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया है। 

Post a Comment

أحدث أقدم