मध्य प्रदेश : महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म



बालाघाट। जिले में एक महिला ने समय से पहले चार बच्चों को अस्पताल में जन्म दिया। अस्पताल के मुताबिक चारों बच्चों को जन्म 9 हफ्ते पहले ही हुआ है। हालांकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पैदा हुए 4 बच्चों में से तीन बेटे व एक बेटी है। एक साथ चार बच्चों के जन्म पर परिवार भी काफी खुश है। परिवार ने  कहा कि एक साथ हमें चार गुना खुशी मिली है।

बच्चों को जन्म देनेवाली किरनापुर तहसील के गांव जराही की 26 वर्षीय महिला का नाम प्रीति है। इसकी शादी नंदलाल मेश्राम से हुई है। शादी के तीन साल बाद वह मां बनी है। प्रीति के बच्चों का जन्म सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए हुआ। फिलहाल चारों बच्चों को देखभाल के लिए एनसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों पर निगरनी रखी जा रही है।

सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर संजय धबड़गांव के मुताबिक यह केस बेहद मुश्किल था। सभी बच्चे 29वें हफ्ते में ही पैदा हुए हैं, यानी तय समय से करीब 9 हफ्ते पहले ही इन बच्चों का जन्म हो गया है। 

गौरतलब है कि एक से अधिक बच्चों को जन्म देनेवाला मामला पहला नहीं है। हाल ही में बिहार के मोतिहारी में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था. वहीं 29 अक्टूबर 2021 को बिहार के सिवान सदर अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चे को जन्म दिया था। वहीं दो साल पहले बाराबंकी में भी ऐसा मामला सामने आया था। रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान सीएचसी सूरतगंज में एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया था।

Post a Comment

أحدث أقدم