भाजपा : सुमित्रा वाल्मीकि मध्य प्रदेश से दूसरी राज्यसभा प्रत्याशी घोषित. जबलपुर के रांझी इलाके में ख़ुशी का माहौल

 

भोपाल। भाजपा ने मध्य प्रदेश की दूसरी राज्यसभा सीट से श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि को प्रत्याशी घोषित किया है। 

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दोनों महिला उम्मीदवार का चयन कर सबको चौंका दिया है।

भाजपा ने मध्यप्रदेश से जबलपुर की रांझी निवासी अनुसूचित जाति से आने वालीं महिला नेत्री श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित कर दलित कार्ड खेला है। 

श्रीमती वाल्मीकि प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष पद भी संभाल रही हैं। 

वे जबलपुर के एक वार्ड से पहले पार्षद भी रह चुकी हैं।

जबलपुर के रांझी इलाके में ख़ुशी का माहौल है।

Post a Comment

और नया पुराने