सीधी : युवाओं में जोश भरने बनाया जोश सिटी क्लब


सीधी। शार्ट वीडियो ऐप जोश ने जिले में सिटी क्लब का आगाज किया है। जोश एप्प ने स्टार डांस ऐकेडमी संचालक सुमित भारती को प्रमाण पत्र देकर सीधी जिले का अंबेसडर नियुक्त किया।  

बीरबल की जन्मभूमि सीधी में Josh APP की ऑफिस से आए अनूप कुमार पाण्डेय (कम्युनिटी मैनेजर), अफसाना हुसैन (लीड नॉर्थ सिटी क्लब) और चंदन गाडोदिया (कम्युनिटी मैनेजर)  स्थानीय युवा कलाकारों से रूबरू हुए।  

अनूप पाण्डेय ने बताया कि जोश देश भर में जोश सिटी क्लब स्थापित कर रहा है। ये क्लब अपने आस-पास के टैलेंट्स को जोश प्लेटफार्म से जोड़ेंगे और जोश ऐप उन्हें सफलता की राह में आगे ले जाने का काम करेगा।  युवाओं का हौसला अफजाई करते हुए अनूप ने वीडियो बनाने की तकनीक और जोश ऐप के फीचर्स के बारे में भी बताया। 


वहीं अफसाना ने जोश ऐप के विजन, मिशन और गोल के बारे में बात करते हुए कहा कि हम देश में हाइपर लोकल टैलेंट्स की कम्यूनीटी बनाना चाहते हैं। ताकि देश के छोटे से छोटे गांव में भी रहने वाला टैलेंट देश के सबसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बना सकें। इस दौरान कई युवा कलाकारों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। चंदन ने भी सभी युवाओं से संवाद किया और कार्यक्रम में आए सभी युवाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

जोश एक इंडियन शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपने पसंद की वीडियो बना सकते हैं और देख सकते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم