जबलपुर रेल मंडल का 67वां रेल सप्ताह समारोह का आयोजन 4 जून को

सराहनीय रेल सेवा करने वाले मंडल के 374 रेल कर्मचारी होंगे पुरस्कृत



जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में कार्यरत लगभग 17 हजार रेल कर्मचारियों में से 374 रेल कर्मचारियों का चयन वर्ष 2021-22 के मंडल के प्रतिष्ठित डीआरएम अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। चयनित कर्मचारियों की सूची कार्मिक विभाग द्वारा जारी होते ही मंडल के कर्मचारियों में हर्ष है।

मंडल के चयनित कर्मचारियों को वार्षिक 67वें रेल सप्तााह समारोह में शनिवार 4 जून को 2 बजे से  सामुदायिक भवन मदनमहल में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल के 19 विभागों के 198 कर्मचारियों को मंडल का प्रतिष्ठित एवं गौरवशाली मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

व्यक्तिगत पुरस्कार के साथ ही 16 विभागों के अन्य 168 कर्मचारियों को समूह पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही 8 रेल कर्मचारियों को विशेष व्यक्तिगत पुरस्कार भी मंडल रेल प्रबंधक संजय विश्वास द्वारा दिया जाएगा। 

मंडल में वर्ष भर रेल सेवा को सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने वाले उक्त कर्मचारियों का चयन मंडल की शाखाओं के अधिकारियों द्वारा की गई अनुशंसा के आधार पर किया जाएगा। इस पुरस्कार के स्‍वरूप कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। 

समारोह में वर्षभर सराहनीय कार्य करने वाले विभागों को प्रोत्साहित करने हेतु विभागीय शील्ड भी प्रदान की जाएंगी। समारोह में जबलपुर स्टे‍शन के साथ ही अन्य स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों को भी उत्सव सामुदायिक भवन में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर मंडल के सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता और अमितोज बल्लभ सहित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने