सर्व स्वर्णकार महिला संगठन की समाजसेवा सराहनीय : विनय सक्सेना

सर्व स्वर्णकार महिला संगठन का शपथ ग्रहण और मिलन समारोह आयोजित 


जबलपुर। सर्व स्वर्णकार महिला संगठन ने पर्यावरण दिवस पर बंशी वाले बरात घर में महिला मिलन एवं शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। 

कार्यक्रम के अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ सोनी, महामंत्री तेजराम सोनी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विमला सोनी, उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना, महिला प्रदेश अध्यक्ष बालेंदु सोनी, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ, जबलपुर स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष एड. सुनील सोनी, एसोसिएशन के सह सचिव सुनील सोनी चांदनी, एलडी स्वर्णकार, शंकरलाल मुनगा वाले उपस्थित थे। जिनका स्वागत संतोष सोनी मुनगा वाले, संगीता सोनी, मनीषा सोनी, विवेक सराफ, आनंद सोनी, राजू सोनी, वीरेंद्र सोनी, रूबी सराफ, पूजा सराफ ने किया। 

कार्यकारिणी महिला सदस्यों ने ली पद और संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विमला सोनी और प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती बालेंदु सोनी ने नवनियुक्त प्रदेश मंत्री कामिनी सोनी, संगठन मंत्री राजश्री सोनी, उपाध्यक्ष किशोरी सोनी, सचिव सुनीता सोनी और नगर अध्यक्ष संगीता सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष मनीषा सोनी, सचिव पूजा सराफ, कोषाध्यक्ष रूबी सराफ, उपाध्यक्ष मनीषा रत्ना सोनी, सह सचिव प्रीति सोनी, संगठन मंत्री संजना सोनी के साथ-साथ 21 कार्यकारिणी महिला सदस्यों को पद और संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर की मोक्ष संस्था को 5100 सौ रुपए की राशि का चेक महिला संगठन और उपस्थित अतिथियों ने प्रदान किया। 

सर्व स्वर्णकार महिला संगठन की समाजसेवा सराहनीय : विनय सक्सेना 
कार्यक्रम के अतिथि विधायक विनय सक्सेना ने अपने उद्बोधन में नवनियुक्त प्रदेश एवं नगर पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सर्व स्वर्णकार महिला संगठन जो समाजसेवा कर रही है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। 

स्वर्णकार समाज में दिखे एकरूपता : राजा सराफ
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ ने अपने उद्बोधन में समाज के एकीकरण पर जोर देते हुए कहा कि अलग-अलग संगठनों की बजाय एक संगठन होना चाहिए, जिसमें समाज में एकरूपता दिखे। 

सुनील सोनी बने जिला अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ सोनी ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सुनील सोनी चांदनी को जबलपुर जिला अध्यक्ष घोषित किया व प्रेस फोटोग्राफर दीपक सोनी को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया। कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं। सभी महिलाओं को उपहार में पौधा  देकर उन्हें विदा किया। सभी अतिथियों ने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष संगीता सोनी और कार्यकारी अध्यक्ष मनीषा सोनी ने किया। मंच का संचालन एड. सुनील सोनी ने किया।

Post a Comment

أحدث أقدم