पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी विवाद: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पत्थरबाजी, लुधियाना में फूंके पुतले, देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन


नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी ने निलंबित नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंद के खिलाफ नारेबाजी की और उनके पुतले फूंके। वहीं यूपी के प्रयागराज के अटाला इलाके में पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी देखने को मिली। 

यहां पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिसबल पर पत्थरबाजी की। विरोध प्रदर्शन में प्रयागराज के एडीजी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। एडीजी कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मैदान पर थे। बीते जुमे को भी कानपुर में जुमे की नमाज के बाद पत्थरबाजी देखने को मिली थी। 

लुधियाना में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के भड़काऊ बयान पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। लुधियाना जामा मस्जिद के शाही इमाम ने बताया कि विरोध के आह्वान के बाद, पैगंबर का अनादर करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन हुआ है। यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों नेताओं के पुतले फूंके गए हैं। 

वहीं तेलंगाना में भी शुक्रवार को हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर धर्म विशेष के युवाओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन हुआ। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से प्रदर्शनकारियों को मौके से तितर-बितर किया गया। पुलिस बल और सीआरपीएफ अब इलाके में तैनात है। 

पश्चिम बंगाल में हावड़ा ब्रिज में प्रदर्शनकारियों द्वारा विरोध जताया गया। यहां कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियो और पुलिस के बीच झड़पें भी देखने को मिलीं। 

महाराष्ट्र में नवी मुंबई में बुर्का पहनी सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने मार्च निकाला। 

देश के कई जगहों पर हुए इस प्रदर्शन में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग की गई। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم