पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी : रांची में प्रदर्शन, कर्फ्यू


रांची। पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी के लिए भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के निकट प्रदर्शन कर रही भीड़ को नियंत्रित करते समय कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यहां कर्फ्यू लगा दिया है। जुमे की नमाज के बाद सड़क पर एकत्रित होकर पथराव और नारेबाजी कर रही भीड़ को थामने के लिए पुलिस ने हवा में गोली चलाई और लाठीचार्ज भी किया। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हम स्थिति की पड़ताल कर रहे हैं। हम तैनाती बढ़ा रहे हैं।' मुख्य सड़क पर जमा हुई भीड़ ने शर्मा और दिल्ली भाजपा की मीडिया इकाई के पूर्व प्रमुख नवीन जिंदल के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए शर्मा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। 

'न्यू डेली मार्केट ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन' के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हाशिम ने कहा, 'नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की टिप्पणी के विरोध में सुबह से बाजार में 1,100 से अधिक दुकानें बंद हैं। हम उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं।' 

Post a Comment

और नया पुराने