डी.आर.एम अवार्ड : जबलपुर रेल मंडल को मिली ओवर ऑल परफार्मेंस शील्ड


जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित मंडल का प्रतिष्ठित डी.आर.एम. अवार्ड का आयोजन आज 4 जून को दोपहर 15 बजे से उत्सव हाल मदन महल में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर डी.आर.एम. संजय विश्वास द्वारा मंडल के 374 रेल कर्मचारियों को वर्ष 2021-22 का पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस अवसर पर मंडल द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। 
 
इसके पूर्व पश्चिम मध्य रेल के जी.एम. अवार्ड के पुरस्कार वितरण समारोह में जबलपुर रेल मंडल को मंडल में सराहनीय कार्य करने पर पश्चिम मध्य रेलवे की सबसे प्रतिष्ठित ओवर ऑल परफार्मेंस शील्ड प्रदान की गयी। इस अवसर पर महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता और अपर महाप्रबंधक शुभन चौधुरी से डी.आर.एम. संजय विश्वास, ए.डी.आर.एम. दीपक कुमार गुप्ता, अमितोज बल्लभ, डॉ. आर.एन. मिश्रा, मंडल के शाखा अधिकारी विश्व रंजन, राहुल श्रीवास्तव, मनीष पटेल, जेपी सिंह, संजय मनेरिया आदि ने ओवर आल परफार्मेंस शील्ड प्राप्त की। 

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के महाप्रबंधक पुरस्कार में जबलपुर मंडल के वाणिज्य विभाग के मनीष सरकले, आशीष यादव, राहुल नायडू सहित अनेक कर्मचारियों के पुरस्कृत होने पर वाणिज्य विभाग में हर्ष की लहर है |

Post a Comment

أحدث أقدم