जबलपुर : आठ राउंड के बाद अन्नू की कुल बढ़त 32709


जबलपुर।
कांग्रेस के महापौर पद उम्मीदवार जगत बहादुर सिंह अन्नू को आठ राउंड के बाद कुल 1,63,364 मत प्राप्त हो चुके हैं, वहीं भाजपा के डा.जामदार को 1,30,649 वोट मिले है। इस अनुपात के मुताबिक आठ राउंड के बाद अन्नू की कुल बढ़त 32709 हो गई है। जिसके बाद जीत की आस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक तरुण भानोट, विधायक विनय सक्सेना, विधायक संजय यादव सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी मतगणना स्थल पहुंच गए है। कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी जीत की आस को लेकर खुशी भी मनाने लगे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم