रेलवे के 47 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई



जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल से जुलाई माह में 47 रेल कर्मचारियों को उनकी रेल सेवा पूर्ण होने पर एक सादे समारोह में सेवानिवृत्ति की भावभीनी बिदाई दी गई। डीआरएम संजय कुमार विश्वास के मार्गदर्शन में अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता द्वारा रेलवे से  सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को  दस्तावेज तथा गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान किए गए।

इस मौके पर 47 कर्मचारियों को 18 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि एनईएफटी के माध्यम से प्रशासन द्वारा उनके बैंक खाते में भेजी गई।

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक  अधिकारी अरविंद पांडे, सहायक वित्त प्रबंधक ज्ञान सिंह हल्दिया आदि अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा ।

इसी तरह मंडल वाणिज्य  कार्यालय में पदस्थ ग्रुप डी कर्मचारी श्रीमती सुखवंती  बाई की सेवानिवृत्ति पर उन्हें वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक सादे समारोह में विदाई दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन सहित वाणिज्य अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, देवेश कुमार सोनी, पंकज कुमार दुबे, अखिलेश नायक और स्टाफ  द्वारा श्रीमती श्रीमती सुखवंती बाई के कार्यों की प्रशंसा करते हुए फूल मालाएं पहनाकर उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
***

Post a Comment

और नया पुराने