उफनती नदी में बही कार, 9 पर्यटकों की मौत, हादसे में जीवित बची एक युवती



नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में बारिश से उफनाई ढेला नदी में शुक्रवार तड़के एक कार के बह जाने से उसमें सवार पंजाब के 9 पर्यटक डूब गए। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह पौने 6 बजे के करीब हुई जब पटियाला के रहने वाले सभी पर्यटक पंजाब लौट रहे थे। दुर्घटना का शिकार हुए 4 पर्यटकों के शव बरामद हो चुके हैं जबकि पांच अन्य अभी कार में ही फंसे हैं। 

उन्होंने बताया कि हादसे में जीवित बची 22 वर्षीय महिला नाजिया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्हें रामनगर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अन्य शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं। सभी 10 पर्यटक ढेला में एक रिजॉर्ट में ठहरे थे।

Post a Comment

और नया पुराने