अनुशासन से ही बेहतर संगठन का निर्माण संभव : वंदना बेन

 मुंबई के तिलक भवन में आयोजित महाराष्ट्र प्रभारी वंदना बेन ने ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

जबलपुर। जबलपुर शहर की युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव महाराष्ट्र की प्रभारी बनने पर वंदना बेन ने महाराष्ट्र मुंबई के तिलक भवन में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया। राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद ये उनका अपने प्रभार प्रदेश की पहली बैठक थी। बैठक में उनका महाराष्ट्र युवा कांग्रेस की पूरी टीम द्वारा स्वागत किया गया। 

बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत जोड़ो अभियान, बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो, अग्निपथ योजना आदि पर चर्चा की गई। युवा कांग्रेस द्वारा प्रभारियों को लक्ष्य निर्धारित कर संगठन को बल देने और हर उस कड़ी को मजबूत बनाने जोर  दिया गया है। जिसमें माँझी गाँव माँझी शाखा, इंडिया 75, इंडियन राइज़िंग टैलेंट आदि कार्यक्रम शामिल हैं । 

अग्निपथ योजना से नाराज़ युवाओं से चर्चा के बाद उनको आश्वासन दिया गया कि  संगठन उनकी लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। 

वंदना बेन ने बताया आज उनका पहला दौरा था। बैठक में विभिन्न मुद्दों और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार किया गया। उन्होंने ज़्यादा संख्या में महिलाओं को संगठन से जोड़ने की बात पर ज़ोर दिया है। महिलाओं की समस्याओं को आगे लाकर उसका निराकरण करने की बात कही। उनके द्वारा संगठन को अनुशासन में रहने की चेतावनी पहले ही दे दी गई है। उन्होंने कहा है अनुशासन से ही बेहतर संगठन का निर्माण होता है, ये संगठन की नींव की तरह कार्य करता है। 

ग़ौरतलब है कि वंदना बेन एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत करके छात्र राजनीति में भी राष्ट्रीय सचिव पद में रह चुकी हैं। संगठन के आंतरिक चुनाव में भाग लेकर प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान प्राप्त करने के बाद उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। 

बैठक में मुख्य रूप से मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगताप भाई, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्रीनिवास बीवी, बंटी भाई शेलके, युवा कांग्रेस के  प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राउत एवं मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक निशान सिद्दीकी, मध्य प्रदेश के प्रभारी अखिलेश यादव उपस्थित थे। 

Post a Comment

أحدث أقدم