उल्लेखनीय कार्यों के लिए रेलवे के कार्मिक विभाग के अधिकारी पुरस्कृत



जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के श्रेष्ठ कार्य निष्पादन पर कार्मिक विभाग के मुखिया एस के अलबेला ने स्वतंत्रता की 75 वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव मनाते हुए विभाग के 4 राजपत्रित अधिकारियों तथा 32 कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस के अलबेला, मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रशासन प्रभात कुमार और श्रीमती नीता अलबेला, श्रीमती सुवर्णा प्रभात, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल श्रीवास्तव की उपस्थिति में जबलपुर मंडल के सहायक अधिकारी अरविंद कुमार पांडे के साथ ही कार्मिक विभाग के रोशन सिंह यादव, पन्ना लाल, सराठे, मुकेश रमोला, कीर्ति रानी, राम प्रसाद, रीतेश प्रताप सिंह, मंगलेश्वर आदि  को  व्यक्तिगत पुरस्कार और अनेक ग्रुप अवार्ड प्रदान किये गये। 

इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी अभय कुमार गुप्ता और श्रीमती अपराजिता सिन्हा द्वारा किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने